यूपी में ज्यूडिशियल परीक्षा पास कर न्यायिक अधिकारी बना युवक, लगाता था ठेला
संभल (उत्तर प्रदेश) के निवासी मोहम्मद कासिम यूपीपीएससी द्वारा आयोजित पीसीएस ज्यूडिशियल परीक्षा 2022 में 135वीं रैंक प्राप्त कर न्यायिक अधिकारी बन गए हैं। कासिम 2007-08 में हलीम का ठेला लगाते थे और उनके पिता अब भी ठेला लगाते हैं। कासिम ने एएमयू से बीए-एलएलबी किया और डीयू में एलएलएम की परीक्षा में पहली रैंक हासिल की थी।
read more at News18 हिंदी


