Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में 100 से अधिक जगहों पर की छापेमारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 20 June, 2023
दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ अपने अभियान 'ऑपरेशन कवच' के तहत सोमवार रात को राष्ट्रीय राजधानी में 100 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इससे पहले मई में ऐंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 43 से अधिक ड्रग तस्करों व पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच और पुलिस की ज़िला इकाइयों का संयुक्त अभियान है 'ऑपरेशन कवच'।