यूपी में दारोगा ने थाने में बीजेपी नेता को जड़ा थप्पड़, किया गया लाइन हाज़िर
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक दारोगा द्वारा थाने में बीजेपी नेता को थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दारोगा को लाइन हाज़िर किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़मीन विवाद के चलते बीजेपी नेता थाने पहुंचे थे और बातचीत के दौरान दारोगा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।
read more at हिन्दुस्तान


