Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2023 के त्योहारी सीज़न के दौरान देश में रोज़ाना बेचे गए 90,300 वाहन: एफएडीए

short by रौनक राज / on Tuesday, 28 November, 2023
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (एफएडीए) ने बताया है कि देश में इस साल 42 दिवसीय त्योहारी सीज़न के दौरान करीब 38 लाख वाहनों की बिक्री हुई। एफएडीए ने कहा कि इस दौरान भारत में रोज़ाना औसतन 90,300 वाहन बेचे गए। गौरतलब है कि पिछले साल त्योहारी सीज़न के दौरान देश में लगभग 31.95 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी।
read more at Moneycontrol