कोहली को पछाड़कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने रोहित
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में 13(21) के स्कोर के बाद डब्ल्यूटीसी में रोहित के 2,242 रन हो गए हैं। कोहली ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 2,235 रन बनाए हैं।
read more at जनसत्ता


