यूपी में अपने स्कूल के पास से शराब का ठेका हटवाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचा 5 साल का बच्चा
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में अपने स्कूल के पास स्थित शराब के ठेके को बंद करवाने को लेकर एक 5 साल के बच्चे ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि इस मामले पर अगली सुनवाई 13 मार्च को की जाएगी।
read more at हिन्दुस्तान


