राजस्थान में गोलगप्पे खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 14 वर्षीय लड़की की हुई मौत
उदयपुर (राजस्थान) में एक मेले में शुक्रवार को गोलगप्पे खाने के बाद निशा नामक 14-वर्षीय लड़की व उसके 10-वर्षीय भाई समेत 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन के अनुसार, रविवार को इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई और फिलहाल 7 बच्चे जनरल वॉर्ड में भर्ती हैं।
read more at Public


