महाराष्ट्र के अस्पताल में गर्भवती समेत 5 मरीज़ों की मौत, परिजन बोले- इलाज में हुई लापरवाही
ठाणे (महाराष्ट्र) स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल कलावा में एक ही दिन में 5 मरीज़ों की मौत हो गई जिनमें एक गर्भवती भी शामिल है। परिजन ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर इलाज न मिलने से मरीज़ों की मौत हुई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अस्पताल में और मरीज़ भर्ती करने की क्षमता नहीं थी।
read more at News24 हिन्दी


