Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में छापेमारी के दौरान खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने किया हमला, 2 अफसर घायल

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 14 September, 2023
नवादा (बिहार) में गुरुवार को बालू माफिया ने छापेमारी करने आई खनन विभाग की टीम पर हमला कर दिया जिसमें 2 अधिकारी व एक जवान घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची थी। माफिया ने ईंट-पत्थर से हमला कर पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी है।