मैंने शाहरुख को फेल कर दिया, मुझे बेहतर फिल्म बनानी चाहिए थी: 'रा-वन' को लेकर अनुभव सिन्हा
फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने फिल्म रा-वन को लेकर कहा है, "मुझे लगता है कि मैंने शाहरुख खान को फेल कर दिया। यह अच्छा मौका था मुझे बेहतर फिल्म बनानी चाहिए थी।" उन्होंने कहा, "12 साल पहले जिस फिल्म की आलोचना हुई थी, आज लोग उसे अपने समय से आगे की फिल्म बता रहे हैं। यह बहुत कुछ कहता है।"


