इज़रायल में लेबनान से दागे गए 30 रॉकेट, आयरन डोम ने कई को किया नष्ट
इज़रायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने बताया है कि इज़रायल के किर्यत शिमोना शहर पर लेबनान से 30 रॉकेट दागे गए हैं। इज़रायल के आयरन डोम ने कम-से-कम 10 रॉकेट को नष्ट किया है जिसका वीडियो सामने आया है। हिज़बुल्लाह ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है और इसमें अब तक कुछ क्षतिग्रस्त या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
read more at Hindustan Times


