नीरज चोपड़ा की उपलब्धियों की सूची में एक और पंख जुड़ गया है: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को कांग्रेस ने बधाई दी। कांग्रेस ने ट्वीट किया, "देश का मान बढ़ाने के लिए नीरज को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, "नीरज की शानदार उपलब्धियों की सूची में एक और पंख जुड़ गया है।"
read more at News18 हिंदी


