राजस्थान के शख्स से शादी के बाद रात में नकदी व गहनों के साथ फरार हुई दुल्हन
झुंझुनूं (राजस्थान) के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि हरियाणा निवासी उसकी जान-पहचान वाले एक व्यक्ति ने ₹2.8 लाख लेकर उसकी पंजाब में शादी कराई जिसके बाद रात में दुल्हन नकदी व गहनों के साथ फरार हो गई है। पीड़ित पक्ष ने दुल्हन सहित दो अन्य के खिलाफ शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
read more at News 18 हिंदी


