कानपुर में ड्राइविंग सीख रही युवती ने पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों पर चढ़ाई कार
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक युवती ने मंगलवार रात पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों पर कार चढ़ा दी जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना से नाराज़ लोगों ने युवती को घेर लिया जिसके बाद पुलिस ने मुआवज़ा दिलाने की बात कहकर समझौता कराया। बकौल युवती, वह कार चलाना सीख रही है जिसके चलते यह हादसा हुआ।
read more at Public


