Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जस्टिन ट्रूडो के मस्जिद दौरे के दौरान हुआ हंगामा, वीडियो में लोग 'शेम-शेम' चिल्लाते दिखे

short by वरुण कुमार / on Saturday, 21 October, 2023
इज़रायल-हमास युद्ध में कथित तौर पर इज़रायल का समर्थन करने पर शुक्रवार को एक मस्जिद में जाने पर लोगों ने 'शेम-शेम' कहकर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की हूटिंग की। ऑनलाइन सामने आए वीडियोज़ में पोडियम के पीछे खड़े ट्रूडो को मस्जिद में जमा हुए लोगों द्वारा 'कोई आपको सुनना नहीं चाहता' कहते हुए देखा जा सकता है।