कई वर्षों तक भूखा सोने व गालियां सुनने की फीस है: अपनी फीस कम न करने को लेकर गजराज राव
ऐक्टर गजराज राव ने कहा है कि उन्हें हाल ही में एक कास्टिंग डायरेक्टर ने अपनी फीस कम करने के लिए कहा था। राव ने कहा, "मैंने डायरेक्टर से कहा कि बीते वर्षों के 'होमवर्क' की फीस ले रहा हूं।" उन्होंने कहा, "यह उन सभी दिनों के लिए मेरी फीस थी...जब 20 चाय पर ज़िंदा रहा, भूखा सोया, गालियां सुनीं।"


