कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीबी चंद्रेगौड़ा का हुआ निधन, इंदिरा गांधी के लिए छोड़ी थी सीट
कर्नाटक के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व मंत्री 87-वर्षीय डीबी चंद्रेगौड़ा का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते मंगलवार को चिक्कमगलुरु स्थित उनके आवास में निधन हो गया। चंद्रेगौड़ा ने 1978 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव लड़ने के लिए चिक्कमगलुरु के लोकसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था। चंद्रेगौड़ा ने विधानसभा, विधानपरिषद, लोकसभा और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व किया था।
read more at AIR


