यूपी में कल 40 ज़िलों के लिए जारी की गई घने कोहरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में गुरुवार के लिए घने कोहरे को लेकर 8 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट और 32 ज़िलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बरेली, पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोज़ाबाद और आगरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, मेरठ, सीतापुर, हरदोई, बिजनौर, मुरादाबाद, गोंडा, मथुरा व अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।
read more at IMD


