Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के डीजीपी ने होली और ईद के मद्देनज़र राज्य के लिए जारी किया अलर्ट; बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 14 March, 2024
उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने होली, रमज़ान और ईद के मद्देनज़र राज्य में अलर्ट जारी किया है। 'एएनआई' की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत राज्य में संवेदनशील इलाकों की विशेष निगरानी और अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की जाएगी। बकौल रिपोर्ट, इसके अलावा अधिकारियों को राज्य में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।