चंद्रयान 3 द्वारा कैद किए गए चंद्रमा के पहले विज़ुअल्स हुए जारी
इसरो ने चंद्रयान 3 द्वारा कैद किए गए चंद्रमा के पहले विज़ुअल्स जारी किए हैं। इसरो ने वीडियो शेयर कर लिखा, "5 अगस्त 2023 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश के दौरान स्पेसक्राफ्ट चंद्रयान 3 द्वारा देखा गया चंद्रमा।" गौरतलब है कि भारत का तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान 3 बीती 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


