Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में सीएम अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 1 August, 2023
राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत 2023-24 के द्वितीय चरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है, सरकार ने इस योजना के तहत इस साल 30,000 अभ्यर्थियों को फ्री कोचिंग का लाभ देने का लक्ष्य रखा है।