Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन पारेख को 1978 में बैंक से मिले पहले वेतन का विवरण आया सामने

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 3 July, 2023
जुलाई 1978 में एचडीएफसी द्वारा दीपक पारेख को बतौर डिप्टी जीएम नौकरी की पेशकश करने का एक ऑफर लेटर सामने आया है। ऑफर लेटर के अनुसार, पारेख को ₹3,500 मूल वेतन और ₹500 फिक्स डीए की पेशकश की गई थी। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय से पहले 30 जून को वह एचडीएफसी के चेयरमैन पद से रिटायर हुए।
read more at Moneycontrol