प. बंगाल में चक्रवात 'रेमल' से हुई तबाही में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 6
पश्चिम बंगाल में चक्रवात 'रेमल' से हुई तबाही में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। वहीं, चक्रवात 'रेमल' के कारण राज्य में कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं और बिजली गुल हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के बाद मृतकों के परिजन व अन्य पीड़ितों को वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया है।
read more at The Siasat Daily


