Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके घर जाकर भारत रत्न से किया सम्मानित

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 31 March, 2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने इससे पहले शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था।