दुनिया के सबसे शांतिपूर्ण और सबसे अशांत देश कौनसे हैं?
हाल ही में जारी हुए ग्लोबल पीस इंडेक्स (जीपीआई) 2023 के अनुसार, दुनिया के 163 देशों की रैंकिंग में आइसलैंड को सबसे शांतिपूर्ण देश माना गया है जिसके बाद डेनमार्क, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रिया हैं। इस सूची में अफगानिस्तान को अंतिम स्थान पर रखा गया है जबकि यमन 162वें और सीरिया 161वें स्थान पर है। भारत 126वें स्थान पर है।
read more at ABP न्यूज़


