सुनिधि चौहान ने कॉन्सर्ट में बोतल फेंके जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- बच्चे मस्ती कर रहे थे
गायिका सुनिधि चौहान ने हाल ही में अपने कॉन्सर्ट में बोतल फेंके जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऐसा कुछ मेरे साथ पहली बार हुआ और मुझे नहीं लगता कि यह जानबूझकर किया गया होगा...बच्चे मस्ती कर रहे थे।" बकौल सुनिधि, वह कलाकारों के साथ बदसलूकी और उन पर जानबूझकर चीज़ें फेंकने की कड़ी निंदा करती हैं।
read more at ABP न्यूज़


