पीएम मोदी व बाइडन समेत कई वैश्विक नेताओं के ट्विटर अकाउंट्स को मिला ग्रे टिक
माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर ने वेरिफाइड अकाउंट्स की पहचान के लिए बदले गए वेरिफिकेशन बैज को लाइव कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत तमाम वैश्विक नेताओं के ट्विटर अकाउंट्स को ग्रे टिक जबकि बीसीसीआई व अन्य संस्थाओं को गोल्ड टिक मिला है। अन्य वेरिफाइड अकाउंट्स के लिए सिर्फ ब्लू टिक होगा।
read more at Times Now नवभारत


