फर्ज़ी गाइड ने अमेरिकी राजदूत को आगरा के स्मारकों में घुमाया, हिरासत में लिया गया
हाल ही में आगरा (यूपी) घूमने गए अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी को शादाब नामक फर्ज़ी गाइड ने फतेहपुर सीकरी के स्मारकों में घुमाया था जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फर्राटेदार अंग्रेज़ी बोलने वाले शादाब के पास गाइड का लाइसेंस नहीं है। एएसआई के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस को ऐसे फर्ज़ी गाइडों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
read more at Times Now


