यह सबसे निंदनीय कृत्य है: कुलगाम में हुई शिक्षिका की हत्या पर जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल
कुलगाम (जम्मू-कश्मीर) में मंगलवार को एक हाई स्कूल में आतंकियों द्वारा की गई 'हिंदू' शिक्षिका की हत्या को लेकर जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि यह सबसे निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा, "शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" बकौल सिन्हा, "इस कायरतापूर्ण हमले के लिए आतंकवादियों और उनके हमदर्दों को करारा जवाब दिया जाएगा।"
read more at न्यूज़ 24


