Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वह मेरे सबसे मज़ेदार अंकल थे: 'रूबियस हैग्रिड' के निधन पर अभिनेत्री ऐमा वॉट्सन

short by पीयूषा शर्मा / on Saturday, 15 October, 2022
'हैरी पॉटर' फिल्मों में हरमाइनी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री ऐमा वॉट्सन ने फिल्म में रूबियस हैग्रिड की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर रॉबी कोलट्रैन के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि रॉबी उनके लिए सबसे मज़ेदार अंकल थे। उन्होंने कहा, "मुझे आपकी हंसी, आपका निकनेम, आपका गले लगाना, सब याद आएगा...आप हमारे लिए परिवार की तरह थे"
read more at Hindustan Times