लोकतंत्र के पावन पर्व में हिस्सा लें, पहले मतदान फिर जलपान: यूपी के मतदाताओं से पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए कहा है, "लोकतंत्र के पावन पर्व में हिस्सा लें...पहले मतदान फिर जलपान।" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, "आपका एक 'वोट' अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मज़बूती प्रदान करेगा...इसलिए 'पहले मतदान फिर जलपान' तब अन्य कोई काम।"
read more at ABP न्यूज़


