मालीवाल केस में दिल्ली पुलिस करेगी केजरीवाल के घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच
दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करेगी। पुलिस के मुताबिक, केजरीवाल के घर जिस कंपनी के सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उससे चिट्ठी लिखकर फुटेज मांगा जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, केजरीवाल के घर के बाहर 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
read more at ANI News


