कोर्ट ने कुतुब मीनार मामले पर फैसला सुरक्षित रखा, 9 जून को आएगा फैसला
दिल्ली के साकेत कोर्ट ने मंगलवार को कुतुब मीनार परिसर के अंदर 27 हिंदू और जैन मंदिरों की पुर्नस्थापना की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट अब इस मामले में 9 जून को फैसला सुनाएगा। कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि अगर पुर्नस्थापना की इजाज़त दी गई तो संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को नुकसान पहुंचेगा।
read more at हिन्दुस्तान


