Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्राज़ील के 58 वर्षीय फुटबॉलर रोमारियो संन्यास लेने के 15 साल बाद करेंगे वापसी

short by श्वेता भारती / on Thursday, 18 April, 2024
ब्राज़ील के 58-वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर रोमारियो संन्यास लेने के 15 साल बाद वापसी करेंगे और अपने बेटे रोमारिन्हो के साथ अमेरिका फुटबॉल क्लब के लिए खेलेंगे। रोमारियो 1994 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। रोमारियो ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मैं अपनी पसंदीदा टीम के लिए खेलूंगा...और बेटे के साथ खेलने का मेरा सपना पूरा होगा।"
read more at Times Now