Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईएमए को खुद पर गौर करने की ज़रूरत, महंगी दवाएं प्रिस्क्राइब कर रहे हैं इसके सदस्य: एससी

short by अक्षत मित्तल / on Tuesday, 23 April, 2024
भ्रामक विज्ञापनों को लेकर पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, "आईएमए को खुद पर भी गौर करने की ज़रूरत है।" सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी शिकायतें हैं कि असोसिएशन के सदस्य अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मरीज़ों को महंगी या बाहरी दवाएं प्रिस्क्राइब करते हैं।