नायका ने पी. गणेश को नियुक्त किया अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी
नायका की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने पी. गणेश को अपना मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है और वह 3 फरवरी 2023 से यह पद संभालेंगे। गणेश इस पद पर अरविंद अग्रवाल की जगह लेंगे जिन्होंने पिछले साल नवंबर में नायका के सीएफओ पद से इस्तीफा दिया था। गणेश फिलहाल ट्रैक्टर्स ऐंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड के सीएफओ हैं।
read more at Moneycontrol हिंदी


