मुझे आउट करने के लिए भारत को मेरे शरीर का कोई हिस्सा तोड़ना होगा: अपने पिता से डीन एल्गर
जोहानसबर्ग टेस्ट में भारत के खिलाफ डीन एल्गर की 96*(188) रन की मैच जिताऊ पारी पर उनके पिता रिचर्ड एल्गर ने कहा कि तीसरे दिन के खेल के बाद वह चार्ज-अप हो चुका था। बकौल रिचर्ड, "डीन ने मुझसे कहा- 'डैड! मैं खेल के अंत तक...वहां रहूंगा...अगर वे मुझे आउट करना चाहते हैं...तो उन्हें मेरे शरीर का...कोई हिस्सा तोड़ना होगा'।"


