वीडियो में ताजमहल के पास उड़ता दिखा विमान, एएसआई ने सीआईएसएफ से तलब की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें ताजमहल के नो-फ्लाइंग ज़ोन में एक विमान उड़ता दिखा। 17 सेकेंड के वीडियो में विमान ताजमहल के करीब उड़ता हुआ दिखा था। एएसआई (आगरा सर्कल) के अधीक्षण पुरातत्वविद राज कुमार पटेल ने कहा, "हमने विमान के वायरल वीडियो के संबंध में सीआईएसएफ अधिकारियों से लिखित रिपोर्ट मांगी है।"


