हम राजनेता नहीं है, यूपी में बीजेपी की जीत से हमें कोई नुकसान नहीं: टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा है कि हम राजनेता नहीं है, यूपी में बीजेपी की जीत से हमें कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा, "हम क्रांतिकारी, आंदोलनकारी हैं, हमारा आंदोलन चलता रहेगा।" गौरतलब है कि यूपी की 403 सीटों के रुझानों में बीजेपी 208 सीटें जीत चुकी है।
read more at TimesNow


