टेस्ला में बढ़ेगी कर्मचारियों की संख्या, वेतनभोगियों की संख्या रहेगी समान: एलन मस्क
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को कहा कि कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या अगले 12 महीनों में बढ़ेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि वेतनभोगी कर्मचारियों की संख्या लगभग समान रहेगी। गौरतलब है, उनका यह ट्वीट टेस्ला में 10% नौकरी में कटौती के बारे में अपने कर्मचारियों को कथित तौर पर ईमेल भेजने के कुछ दिनों बाद आया है।
read more at हिन्दुस्तान


