Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में कार की टक्कर से गिरा बाइक सवार सिपाही रातभर गड्ढे में पड़ा रहा, हुई मौत

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 31 March, 2024
अजमेर (राजस्थान) में शनिवार रात बाइक से ड्यूटी पर जा रहे अमरचंंद सेवदा नामक 36 वर्षीय सिपाही की एक कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान सिपाही बाइक समेत गड्ढे में गिर गया और रातभर गड्ढे में पड़ा रहा। वहीं, पुलिस सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है।
read more at X