Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान-इज़रायल में तनाव के बीच ईरानी हवाई क्षेत्र से नहीं गुज़रेंगे विस्तारा के विमान

short by अपर्णा कुमारी / on Sunday, 14 April, 2024
इज़रायल पर ईरान के हमले के बाद विस्तारा के विमान अब ईरानी हवाई क्षेत्र से होकर नहीं गुज़रेंगे। विस्तारा एयरलाइंस ने बताया है कि एहतियात के तौर पर उनके विमान अब लंबे रूट से होकर जाएंगे जिस वजह से यात्रा का समय बढ़ जाएगा। वहीं, एअर इंडिया के विमान भी ईरानी हवाई क्षेत्र से उड़ान नहीं भर रहे हैं।
read more at The Print