मिसाइल हमले में 2 बच्चों समेत 19 लोगों के मारे जाने पर यूक्रेन ने रूस को बताया 'आतंकी देश'
ओडेसा (यूक्रेन) के पास एक तटीय शहर के रिहायशी इलाकों में रूसी मिसाइल हमलों में दो बच्चों सहित कम-से-कम 19-लोग मारे गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के चीफ ऑफ स्टाफ ऐंड्रिय यरमक ने कहा, "(रूस) एक आतंकवादी देश हमारे लोगों को मार रहा है...युद्ध के मैदान में हार के जवाब में वे (रूसी सेना) नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।"
read more at The Associated Press


