Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चीन के गुइझोऊ प्रांत में यात्रियों से भरी बस पलटी, 27 लोगों की हुई मौत व 20 घायल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 18 September 2022
दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में रविवार को एक हाईवे पर बस के पलट जाने से उसमें सवार 27 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बस में कुल 47 लोग सवार थे और घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। बकौल रिपोर्ट्स, बस यात्रियों को कोविड-19 क्वारंटीन केंद्र लेकर जा रही थी।