Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम ने ₹6,000 करोड़ में बने एशिया के सबसे बड़े निजी अस्पताल का हरियाणा में किया उद्घाटन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 24 August 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को फरीदाबाद (हरियाणा) में अमृता सुपर-स्पेशियैलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। केंद्र सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने बताया कि अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और 2,600 बिस्तरों वाला यह अस्पताल एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा निजी अस्पताल है। पीआईबी ने बताया कि माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा संचालित यह अस्पताल लगभग ₹6,000 करोड़ में बना है।
read more at Twitter