Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हम लोग चाचा-भतीजा हैं, लड़े भी हैं लेकिन लड़ाई हर घर में होती है: नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 9 August, 2022
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू के साथ गठबंधन के बाद नीतीश कुमार को लेकर कहा है, “हमलोग चाचा-भतीजा हैं...लड़े भी हैं...आरोप भी लगाए हैं...लेकिन हमलोग समाजवादी हैं...हमारे पुरखों की विरासत कोई और ले जाएगा क्या?" उन्होंने कहा, “हर घर में लड़ाई होती है...उसपर ध्यान मत दीजिए।” नीतीश और तेजस्वी बुधवार को क्रमश: मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।