Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी के सबसे अमीर सांसदों में से एक मलूक नागर ने 18 साल बाद छोड़ी बसपा, आरएलडी में हुए शामिल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 11 April, 2024
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) से बसपा सांसद मलूक नागर ने गुरुवार को 18 साल बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया और आरएलडी में शामिल हो गए। यूपी के सबसे अमीर सांसदों में से एक मलूक को दिल्ली में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा ने नागर का टिकट काटकर बिजनौर से विजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।