दिल्ली में कोविड-19 के 20,000 से अधिक नए मामले दर्ज, पॉज़िटिविटी रेट 19% से अधिक
दिल्ली सरकार ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 20,181 नए मामले सामने आए और 7 मौतें दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 19.6% हो गया। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 11,869 मरीज़ रिकवर हुए हैं जबकि इसके सक्रिय मामलों की संख्या 48,178 है जिनमें 25,909 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं।
read more at ANI


