'INDIA' में बसपा के शामिल होने पर परहेज़ नहीं, मायावती का सब सम्मान करें: अखिलेश
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सपा विधायकों की बैठक में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "(बसपा सुप्रीमो) मायावती उम्र में हमसे बड़ी हैं। वे बड़ी नेता हैं और हम सबको उनका सम्मान करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "बसपा से कांग्रेस बात कर रही है...अगर बसपा 'INDIA' (विपक्षी दलों के गठबंधन) में शामिल होती है तो हमें कोई परहेज़ नहीं है।"
read more at हिन्दुस्तान


