यूपी सरकार के विज्ञापन में दिखी कोलकाता के फ्लाईओवर की तस्वीर, 'आप' सांसद ने किया शेयर
'आप' सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार का वायरल विज्ञापन शेयर किया है जिसमें 'ट्रांसफॉर्मिंग उत्तर प्रदेश अंडर योगी आदित्यनाथ' लिखा है और नीचे कोलकाता के फ्लाईओवर की तस्वीर दिख रही है। सिंह ने कहा, "ऐसा विकास न सुना होगा न देखा होगा। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ कोलकाता का फ्लाईओवर खींचकर लखनऊ ले आए...भले ही विज्ञापन में लेकिन लाए तो।"
read more at Twitter


